शिकायत मिलने पर तत्काल एक्शन मोड में आयी विधायक रामबाई || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

 

दमोह जिले के पथरिया से बसपा विधायक रामबाई फिर एक बार एक्शन मोड में नज़र आयीं। जहाँ उन्होंने दोबारा शिकायत मिलने पर जोगी समुदाय की मदद करते हुए उनकी समस्या का समाधान कराया। और नगर परिषद् के अलावा सीएमओ को मौके पर बुलाकर राशि दिलवाने की बात कही। दरअसल बीते दिनों पथरिया के वार्ड क्रमांक एक में जोगी समुदाय द्वारा पथरिया विधायक रामबाई से शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अधिकारियों की मिलीभगत के चलते योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा था। और अधिकारी विवादित जगह बताकर अपना पल्ला झाड़ देते थे। उसके बाद पथरिया विधायक को सूचना मिलते ही मौका स्थल पर पहुंची थी और तत्काल नगर परिषद के सीएमओ को मौके पर बुलवाकर यथा स्थिति बताई और हितग्राहियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि डालने की शीघ्र निर्देश दिए थे। जहाँ नगर परिषद द्वारा कुछ हितग्राहियों के खाते में आवास योजना की राशि डाल दी गई लेकिन बकाया बचे हितग्राहियों के खाते में राशि ना पहुंचने पर शुक्रवार को पथरिया विधायक रामबाई से दोबारा शिकायत की गई। जिस पर वो जोगी मुहल्ला वार्ड क्रमांक 1 पहुंची थी। बताया गया की जोगी समुदाय की जगह को क्षेत्र के कुछ दबंगों द्वारा अपनी जगह बता कर इस पूरी कार्यवाही में अड़ंगा डाला जा रहा है। जिसको लेकर विधायक रामबाई ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


By - Aakib khan (Damoh MP)
05-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.