सागर में ये धर्मकांटा बना मुसीबत का सबब,हर दिन लगता है जाम,लोगों का आरोप व्यापार धंधे हुए चौपट !

 

सागर के कृषि उपज मंडी क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या बेहद आम हो गयी। यहां आये दिन लंबा जाम लगता है। वाहनों की ऐसी कतारें लगती हैं की आसपास के लोगों और दुकानदारों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आलम ये है की मंडी में आने जाने वाहनों की वजह से दिन में कई बार जाम लगता है। सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना तब करना पड़ता है जब वाहनों की आवक-जावक ज्यादा होती है। खासकर तौल के समय हालत बद से बदतर हो जाते हैं। इसी समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने गुरुकृपा धर्मकांटा द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर मंडी प्रबंधन से शिकायत की है। जिसमें कहा गया की इस वजह से जाम की स्थिति बनती है साथ ही जाम की वजह से उन्हें नुक्सान भी उठाना पड़ता है।

 

 

इसी को लेकर स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों ने मंडी प्रबंधन को एक पात्र लिखा है। जिसमें नई गल्ला मंडी रोड पर गुरुकृपा धर्मकांटा द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और उसके कारण होने वाले हर दिन के ट्रैफिक जाम का जिक्र किया गया है।

स्थानीय व्यापारी, दुकानदार और आमजनों का आरोप है की मंडी के मुख्य मार्ग पर गुरुकृपा धर्मकांटा की वजह से हर दिन सुबह से लेकर शाम तक भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। आरोप है की धर्मकांटे का संचालन नियम विरुद्ध तरीके से मुख्य मार्ग के बिल्कुल पास किया जा रहा है। जिससे तौल कराने आने वाले भारी वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक और डंपर पूरी सड़क को घेर कर खड़े रहते हैं। जिससे काफी परेशानियां होती हैं। वहीं व्यापार भी ठप्प हो गया है।

 

 

बताया गया की इस मार्ग पर हर दिन एम्बुलेंस, स्कूली बसें और कॉलेज बसें घंटों फंसी रहती हैं। गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाने में भी कठिनाई हो रही है क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े दुकानदारों की बिक्री भी प्रभावित हो रही है मजदूरों और लेबरों को भी कोई काम नहीं मिल पा रहा। ये भी आरोप है की और भी धर्मकांटे होने के बावजूद इसी धर्मकांटे से तौल कराने का दबाव बनाया जाता है।
मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्यवाई की मांग की गयी है।

 

 


By - sagar tv news
08-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.