ऑनलाइन ठगी का भंडाफोड़,गुजरात जाकर ठग को दबोच लाई पुलिस,दो लाख नगदी भी बरामद

 

ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस टीम ने गुजरात के दाहोद से ठग को दबोचा। साथ ही उसके पास से तकरीबन दो लाख रूपये की रकम भी बरामद की गयी है जो फरियादी से ठगी गयी थी। मामला उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है।

पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात के दाहोद जिले से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है की कड़ाई गांव निवासी फरियादी गोपाल ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इन्वेस्टमेंट के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने उनसे 1 लाख 95 हजार 58 रुपये की धोखाधड़ी की है। जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित की गयी। इसके बाद इंगोरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजेश निवासी पिपलिया दाहोद, गुजरात को चिन्हित कर दबिश दी। साथ ही उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके अलावा उसके कब्जे से ठगी गई पूरी राशि भी पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी को बड़नगर न्यायालय में पेश किया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।------
मामले में थाना प्रभारी दिपेश व्यास ने जानकारी दी।-


By - sagar tv news
08-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.