थाने से अस्पताल तक निकाला जुलूस, कोर्ट में किया पेश, पुलिस पर हमले के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार

 

शहर के टोरिया मोहल्ला में सड़क दुर्घटना के बाद हुए बवाल और पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल परीक्षण कराया और कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एमपी के छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोरिया मोहल्ला में बीती रात एक सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आमने-सामने हुई टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम हालात को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन आरोप है कि कुछ उपद्रवियों ने पुलिस के साथ भी झूमाझटकी और अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान पथराव की सूचना भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निशार, हुसैन, निजाम और यूनिस नामक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को थाने से जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया और इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद में मारपीट और पुलिस के साथ झूमाझटकी की घटना सामने आई है। अब तक पांच से छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को हथियारों के प्रदर्शन और हवाई फायरिंग की भी सूचना मिली है, जिसकी जांच जारी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। टोरिया मोहल्ला की यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

 

 


By - sagar tv news
08-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.