बिना ड्राइवर सड़क पर रफ़्तार पकड़ा ट्राला,दूसरे ट्राले से जा भिड़ा, घंटों तक थम गया यातायात

 

 

बिना ड्राइवर का एक भारी भरकम ट्राला सड़क पर काल बनकर दौड़ा। और एक दूसरे ट्राले ऐसी जबरदस्त भिड़ंत हुई की लोग कुछ देर के लिए सन्न रह गए। जब देखा की ट्राले में ड्राइवर ही नहीं है तो लोग हैरान रह गए। इस दौरान दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना पन्ना जिले से सामने आई है। जहां के पन्ना-अमानगंज मार्ग पर एक अजीबोगरीब लेकिन दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। गनीमत की बात ये है की कोई इसकी चपेट में नहीं आया। नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। घटना के बाद दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी। वहीं लोगों को भीषण गर्मी में काफी देर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है की अकोला के पास यादव ढाबा पर एक ट्राला चालक अपने वाहन को खड़ा करके खाना खाने गया था। तभी अचानक वह भारी-भरकम ट्राला बिना ड्राइवर के ही ढलान पर रफ़्तार पकड़ गया। जिसके बाद बिना ड्राइवर के ट्राले ने सामने से आ रहे दूसरे ट्राले को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी की लोग सहम गए। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

हादसे के बाद पन्ना-अमानगंज मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी में कई घंटों सड़क के दोनों तरफ यात्री बसों और वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रालों को हटवाया। तब कहीं यातायात बहाल हो सका।-


By - sagar tv news
08-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.