रेस्टॉरेंट में आग लगने से मची अफरा-तफरी,तुरंत भाग खड़े हुए लोग, तेजी से उठा धुएं का गुबार

 

रेस्टॉरेंट में बैठकर लोग खाना खा रहे थे कुछ इन्तजार कर रहे थे की अचानक से अफरा-तफरी मच गयी और लोग भाग खड़े हुए। देखते ही देखते कुछ देर में रेस्टॉरेंट में भीषण आग लग गयी। जिससे पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गयी। घटना राजधानी भोपाल स्थित लाल घाटी इलाके से सामने आई है। आगजनी का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है की धुएं का गुबार काफी दूर से ही दिखाई दे रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है की आग रेस्टोरेंट के अंदर से शुरू हुई और कुछ ही देर में तेजी से फैलती चली गई। रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को तत्काल बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किचन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है गनीमत की बात ये है की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हो पाई। समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

गौरतलब है की वर्तमान में भोपाल में होटल और रेस्टोरेंट्स की फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद शहर में भी फायर सेफ्टी ऑडिट और जांच अभियान तेज किए गए हैं।
फिलहाल इस घटना के बाद नुक्सान का आंकलन किया जा रहा है। साथ ही असल कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
08-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.