ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ लाखों का सामान

 

शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार एमपी के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा बस स्टैंड पर रविवार को मनीष साहू की सान्या ऑटो पार्ट्स नाम से दुकान संचालित होती है। रविवार शाम करीब 5 बजे दुकान के अंदर अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि दुकान में बड़ी मात्रा में टायर, प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। आग लगते ही इन सामानों ने तेजी से आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें पूरी दुकान में फैल गईं। दुकान के कर्मचारियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। बस स्टैंड और मुख्य सड़क पर स्थित दुकान में लगी आग के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और जाम जैसे हालात बन गए। सूचना मिलने पर तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाते हुए यातायात व्यवस्था संभाली।

 

 

 

 

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि एक दमकल वाहन से उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दूसरी फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। शाम तक आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी थी। दुकानदार मनीष साहू के अनुसार दुकान में करीब 20 लाख रुपए से अधिक का माल रखा हुआ था, जिसके जलकर खाक होने की आशंका है। तेंदूखेड़ा बस स्टैंड की इस आगजनी ने व्यापारियों को चिंता में डाल दिया है। फिलहाल प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही वास्तविक नुकसान का पता चल सकेगा। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान लाखों रुपए में होने की संभावना जताई जा रही है।


By - sagar tv news
08-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.