मामूली सी बात ने लिया हिंसक रूप, एक्सी-डेंट के बाद जमकर हुआ बवाल, कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
एक्सीडेंट के बाद एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद इस कदर हंगामा हुआ की दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। हालात इस कदर बिगड़ गए की जमकर हंगामा हुआ। ये पूरा मामला छतरपुर जिले का है। आरोप है की पुलिस के साथ झूमाझटकी की गयी। साथ ही पथराव भी किया गया। जिसके बाद एसपी समेत कई थानों और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है की समुदाय विशेष के लोगों पर मारपीट और पथराव के आरोप हैं।
दरअसल यह पूरा मामला छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां बीते दिन देर रात सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था जो देखते ही देखते हिंसक घटना में बदल गया। कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की। जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। साथ ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी।
सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोप है की उत्पात मचा रहे लोगों ने पुलिस के साथ भी झूमाझटकी और अभद्रता की थी। पथराव के भी आरोप लगाए गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस लगातार शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कर रही है। साथ ही गश्त भी बढ़ा दी गयी है।
एसपी रजत सकलेचा के मुताबिक एक्सीडेंट के बाद हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई थी। खबर पढ़े जाने तक 5 से 6 लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले पर नज़र बनाये हुए है।-