भाई से बात करने के बहाने घर से निकली लुटेरी दुल्हन नहीं लौटी वापिस, लाखों का लगाया चूना !

 

शादी यूं तो सात जन्मों का बंधन होता है लेकिन लुटेरी दुल्हनों के लिए लूटने का मौका होता है। फिर एक बार एक दूल्हा ठगी का शिकार हुआ है। जहां कथित लुटेरी दुल्हन शादी के महज 17 दिन बाद लाखों रूपये कीमत के गहनों के अलावा नगदी लेकर चंपत हो गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शादी कराने वाले दलालों और युवती के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। मामला एमपी के नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र का है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

 

 

 

 

जावद थाना क्षेत्र के तारापुर निवासी ओमकारलाल माली ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके मुताबिक बीते 15 मई 2026 को कुछ लोगों ने राजस्थान की एक युवती से शादी कराने का प्रस्ताव दिया। जिसके बदले तीन लाख रुपये की मांग की। जिस पर उसने रूपये दे दिए। 18 मई को राजस्थान के भूरा गांव में शादी कराई गई। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद युवती सरिता उर्फ चंपा कुछ दिन ससुराल में रही और बीच-बीच में अपने कथित भाइयों के साथ मायके जाने का बहाना बनाकर आती-जाती रही।

 

 

 

 

4 जून की रात युवती के भाई का फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकली और फिर वापस ही नहीं लौटी। ओमकार लाल के मुताबिक युवती अपने साथ सोने-चांदी के जेवरात, दिवंगत माता की अंगूठी समेत करीब पांच लाख रुपये कीमत के गहने और 37 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से शादी के नाम पर पहले तीन लाख रुपये की ठगी की गई। बाद में घर से कीमती सामान भी ले जाया गया। पीड़ित ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने ठगी की राशि और जेवरात वापस दिलाने की मांग की है।
मामले में पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।------


By - sagar tv news
07-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.