व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर की ब्लैकमेलिंग, भाजपा नेत्री को भेजा जेल,पुलिस ने बस से किया गिरफ्तार !

 


भाजपा नेत्री द्वारा फर्नीचर व्यापारी को कथित रूप से हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किये जाने का मामला सामने आया है। जहां रूपये समेत गहने ऐंठ लिए गए। मामले में पुलिस ने अब बड़ी कार्यवाई करते हुए भाजपा नेत्री को बस से सफर करने के दौरान गिरफ्तार किया। साथ ही उसे जेल भेजा गया है। मामला एमपी के मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है की जौरा पुलिस ने फर्नीचर व्यवसायी को कथित रूप से हनीट्रैप में फंसाकर रुपये और गहने ऐंठने के मामले में महिला भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से व्यवसायी की सोने की अंगूठी और 5 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद महिला को जेल भेजा।
जानकारी के मुताबिक जौरा के फर्नीचर व्यवसायी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे ने थाने में शिकायत की थी। उनका आरोप है कि बीते 10 मई को एसी और फर्नीचर लगवाने के बहाने उन्हें एक घर बुलाया गया। जहां कुछ लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाया और बड़ी रकम की मांग की। जिसके बाद कथित तौर पर उनकी सोने की अंगूठी और नकदी लेकर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। शुरुआत में महिला फरार चल रही थी जिसे सूचना मिलने के बाद कैलारस की ओर जा रही बस से गिरफ्तार किया। जांच पड़ताल में सामने आया की आरोपी महिला के खिलाफ माता बसैया थाना क्षेत्र में भी एक अन्य प्रकरण दर्ज है। जिसमें एक व्यक्ति को कथित रूप से हनीट्रैप में फंसाकर जमीन अपने नाम कराने का आरोप है। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।----


By - sagar tv news
06-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.