चाय के बहाने बुलाया, फिर चाकुओं से गोद डाला! 28 घंटे में खुला क्रिश हत्या कांड का राज

 

चर्चित क्रिश श्रीवास्तव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एमपी के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 28 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा थी, जिसकी पूरी साजिश पहले से रची गई थी। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर में हुए इस हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक क्रिश श्रीवास्तव और मुख्य आरोपी अनिकेत पाल के बीच 22 और 23 मई को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद धीरे-धीरे दुश्मनी में बदल गया।

 

 

पुलिस के अनुसार दोनों के साझा मित्र आदर्श जोशी को इस विवाद की पूरी जानकारी थी। जांच में सामने आया कि आदर्श ने दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत और कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग आरोपी अनिकेत तक पहुंचाई, जिससे रंजिश और बढ़ गई। पुलिस का दावा है कि घटना वाली रात आदर्श जोशी ने क्रिश को चाय पीने के बहाने बुलाया। क्रिश जैसे ही तय स्थान पर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे अनिकेत पाल और उसके साथियों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 

 

हमले में गंभीर रूप से घायल क्रिश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता ने बताया कि जांच के दौरान आदर्श जोशी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। इसी आधार पर उसे भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उनके खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है।

 

 

पुलिस अब कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग की फोरेंसिक जांच करा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके। दोस्ती, भरोसा और बदले की आग... इंदौर का यह हत्याकांड कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो चुका है, लेकिन जांच अभी जारी है।

 

 


By - sagar tv news
06-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.