स्ट्रीट डॉग ने घंटों मचाया आतंक,42 लोगों को बनाया शिकार, CCTV में कैद हुआ हमला

 

स्ट्रीट डॉग लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। इसी तरह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक डॉग ने कई घंटों तक ऐसा आतंक मचाया की लोगों में दहशत फ़ैल गयी। पैदल चलने वाले लोग खौफ में नज़र आ रहे हैं। दरअसल डॉग ने एक दो नहीं बल्कि तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाते हुए घायल किया।

 

 

 

मामला इंदौर के सांवेर रोड इलाके से सामने आया है। स्ट्रीट डॉग द्वारा लोगों पर धाबा बोलने का हैरान कर देने वाला नज़ारा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है की रोड पर चलने वाले लोगों पर ये किस तरह से हमला कर रहा है। एक के बाद एक लोग अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे।

 

 

 

बताया जा रहा है की करीब 10 घंटे तक आवारा कुत्ते ने इलाके में लोगों पर हमला कर 42 लोगों को घायल कर दिया। जिनमें 16 को अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। लोग डरे और सहमे हुए नज़र आये। वहीं घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कुत्ते द्वारा हमला करने के अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज सामने आये हैं। जिसमें नज़र आ रहा है की जो भी उसके आसपास से गुजरता है वह उस पर हमला करता है और घायल करने के बाद भाग जाता है।

 

 

 

 

उसने करीब 10 घंटे तक लोगों की नाक में दम किया। और लगातार लोगों को अपना निशाना बनाया। फुटेज में कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक हमला करता दिखाई दे रहा है। बताया गया की कुत्ते ने करीब 8 किलोमीटर के इलाके में 10 घंटे तक आतंक मचाए रखा।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं सूचना मिलने के बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गयी थी।

 

 

 

 


वहीं समय पर कार्यवाई न होने से लोगों में जमकर गुस्सा भी देखने को मिला। फिलहाल क्षेत्र में डॉग स्क्वायड द्वारा अभियान चलाया गया साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।------


By - sagar tv news
06-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.