दर्शन करने खाटू श्याम गया था युवक,इधर घर में चोरों ने लगाई लाखों की सेंध,भागा-भागा पहुंचा घर
एक युवक खाटू श्याम के दर्शन करने गया हुआ था। लेकिन जब वह वापिस लौटा तो मालूम हुआ की चोर घर में घुसकर लाखों की चपत लगा गए हैं। इसके बाद युवक सीधे पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें तीन संदिग्ध नज़र आ रहे हैं। यह पूरी घटना दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां सिविल वार्ड के शोभानगर में रात के समय चोरों ने एक सूने घर में सेंध लगाई।
बताया जा रहा है की पीड़ित आकाश चौरसिया खाटू श्याम के दर्शन करने गया हुआ था। जब वह वापिस लौटे तो दंग रह गए घर का ताला टूटा हुआ था। साथ ही अलमारी भी खुली हुई थी। जिसमें रखे दो लाख 70 हजार रूपये चोरी जाने की बात कही जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जिसमें तीन संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आकाश चौरसिया के मुताबिक वह ऑटो चलाने का काम करता है। जो शोभा नगर में अकेला ही रहता है। तीन दिन पहले वह खाटू श्याम जी के दर्शन करने गया हुआ था। शुक्रवार सुबह जब वह स्टेशन पर पहुंचा तभी पड़ोस में रहने वालों ने उसे फोन पर सूचना दी की घर का ताला टूटा हुआ है। और सामन बिखरा पड़ा है। वह तत्काल घर पहुंचा। जहां देखा की अलमारी खुली थी और पूरा सामान तीतर-बितर था। अलमारी में रखे करीब 2 लाख 70000 रुपए गायब थे। इसके बाद पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की साथ ही अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।