Sagar - बम्हौरी चौराहे पर बन रहा आधा-अधूरा ओवरब्रिज, एक तरफ सर्विस रोड ही नहीं
सागर से निकले नेशनल हाईवे-44 पर स्थित बम्हौरी चौराहे पर करोड़ों की लागत से तैयार हो रहा ओवरब्रिज भविष्य में भी आमजन के लिए बड़ी मुसीबत बनने जा रहा है। पूर्व में पदस्थ रहे नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की लापरवाही और लचर प्लानिंग के कारण यह फोरलेन पर बनने वाला सागर जिले का पहला ऐसा ओवरब्रिज होगा, जिसके केवल एक तरफ ही सर्विस रोड बन पाएगी। दूसरी तरफ सर्विस रोड न होने से नरसिंहपुर की ओर से आने वाले वाहन चालकों को सागर शहर में प्रवेश करने के लिए पहले पूरा ओवरब्रिज क्रॉस करना पड़ेगा, फिर आधा से एक किलोमीटर का चक्कर काटकर वापस आना होगा। इस गलत डिजाइन से न सिर्फ ईंधन और समय की बर्बादी होगी, बल्कि चौराहे पर हादसों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाएगा।
दरअसल, ओवरब्रिज के निर्माण से पहले तैयार की गई (डीपीआर) में ही अधिकारियों ने बड़ी गलतियां की। जिम्मेदार अफसरों को अच्छी तरह मालूम था कि चौराहे के एक तरफ सेना (आर्मी) की जमीन है, जिसका अधिग्रहण आसानी से नहीं हो सकेगा। इसके बावजूद अधिकारियों ने सड़क के दूसरी तरफ उपलब्ध पर्याप्त निजी जमीन के अधिग्रहण का कोई प्लान ही नहीं बनाया। यह सब कुछ समय पहले तक पदस्थ रहे एनएचएआई के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल चहल के कार्यकाल के दौरान हुआ। उन्होंने न तो खुद सही प्लानिंग की और न ही जमीन की इस भारी कमी का मामला जिला प्रशासन के सामने समय पर रखा। लापरवाही का आलम यह था कि बम्हौरी बीका में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन कलेक्टर ने एनएचएआई के अधिकारियों को इस अधूरी प्लानिंग के लिए मंच से कड़ी फटकार भी लगाई थी, लेकिन अधिकारियों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा।
मामले को लेकर एनएचएआई के वर्तमान प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि ओवरब्रिज के एक ओर सेना की जमीन लगी हुई है, जिसके चलते उस तरफ सर्विस रोड का निर्माण संभव नहीं है। हालांकि, उनका दावा है कि आमजन को ज्यादा समस्या न हो, इसे ध्यान में रखकर ही आगे का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही चौराहे के आसपास की जमीन पर सौंदर्याकरण भी कराया जाएगा।फेमस होने मगरमच्छ से खिलवाड़ पलटाया, उठाया और पानी में फेंक दिया, दंग रह जाएंगे आप
मगरमच्छ के साथ युवकों ने बनाया वीडियो तस्वीरें देख दंग राज जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यू और फेमस होने के चक्कर में कई बार युवा अपनी जान की बाजी ही दांव पर लगा देते हैं। कुछ इसी तरह का काम करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। मगरमच्छ को पकड़कर वीडियो बनाने और लापरवाही करने पर कार्यवाई की गयी। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें एमपी के शिवपुरी जिले के पिछोर की हैं। गारेटा गांव से सामने आई तस्वीरें किसी फ़िल्मी सीन से कम नहीं है। पहली नज़र में देखने पर शायद कोई भी धोखा खा जाए की ये कोई फ़िल्मी सीन है लेकिन ये असल तस्वीरें हैं। आपको नज़र आएगा की युवक मगरमच्छ के साथ किस तरह खिलवाड़ कर रहा है पहले वह उसे हाथ लगाता है। फिर उसे पलट देता है इसके बाद उसे हाथों से ऊपर उठा लेता है जबकि ये घातक साबित हो सकता था। इसके बाद वह उसे पानी में फेंक देता है। इस दौरान उसका साथी भी मौजूद रहता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग टीम ने कार्यवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से दोनों को जमानत मिल गई l
वीडियो में नज़र आने वाले युवक सुखनंदन केवट और तोरण आदिवासी हैं l दोनों एक मगरमच्छ के साथ अमानवीय व्यवहार करते नजर आ रहे हैं l साथ ही अपनी जान से भी खिलवाड़ करते दिख रहे हैं l मगरमच्छ के मुंह को कपड़े से बंधा हुआ है जबकि एक युवक मगरमच्छ को पलट रहा है। उसे उठाकर पानी में भी छोड़ देता है। जबकि मगरमच्छ के पेट पर घाव के निशान भी साफ देखे जा सकते हैं l डीएफओ सुधांशु यादव के मुताबिक दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी है l दोनों युवकों ने पूछताछ में मगर को हानि पहुंचाने की बात कही। फ़िलहाल घायल मगरमच्छ की तलाश की जा रही है।