सागर- मां को लात मारने पर दो भाइयों में कहासुनी, जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

 

सागर जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। इस बार अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड देर रात अखाड़े में तब्दील हो गया, जब भर्ती मां के सामने ही उसके दो बेटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सबसे हैरानी की बात यह रही कि हंगामे के दौरान न तो कोई सुरक्षा गार्ड मौके पर मौजूद था और न ही अस्पताल का कोई कर्मचारी। मामला मंगलवार देर रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक महिला भर्ती थी, जिसका इलाज चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर महिला के एक बेटे ने कथित तौर पर गुस्से में अपनी ही मां के मुंह पर लात मार दी। यह दृश्य देखकर दूसरा बेटा भड़क उठा और दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

 

 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़े। वार्ड में जमकर हाथापाई हुई और एक भाई ने दूसरे को पटक-पटक कर पीटा। मारपीट के दौरान वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजन घबरा गए। देर रात अस्पताल में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बाद में भर्ती महिला ने किसी तरह दोनों बेटों को शांत कराया। लेकिन इस पूरी घटना के दौरान अस्पताल का सुरक्षा तंत्र पूरी तरह नदारद रहा। गौरतलब है कि आइसोलेशन वार्ड चेस्ट आईसीयू के नजदीक स्थित है, जहां सुरक्षा गार्ड की तैनाती बेहद जरूरी मानी जाती है।

 

 

सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सवालों के घेरे में रही है। हाल ही में एक सुरक्षा कर्मी के ड्यूटी के दौरान सोने का वीडियो भी सामने आया था। अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों और संदिग्ध लोगों की आवाजाही भी लगातार देखी जा रही है। बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाता है।

 

 


By - sagar tv news
03-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.