व्यापारियों की मनमानी से परेशान किसानों ने लगाया जाम, दमोह-सागर मार्ग पर किया प्रदर्शन SAGAR TV NEWS

 

मंडी में अनाज की खरीदी न करने से किसानों में जमकर आक्रोश देखने को मिला। जहां बड़ी संख्या में किसानों ने दमोह-सागर मार्ग पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था की न तो व्यापारी उनकी उपज का सही दाम दे रहे हैं न ही उनकी खरीदी कर रहे हैं। जिसको लेकर किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दमोह के सागर नाका स्थित कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा अनाज की खरीदी न करने पर किसानों का गुस्सा देखने को मिला। एसडीएम की समझाइश और आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला।

 

 

दअरसल गुस्साए किसानों ने मंडी के बाहर दमोह-सागर मार्ग पर जाम लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद सागर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश दी। लेकिन किसान मानने तैयार नहीं थे। इसके बाद एसडीएम सौरव गंधर्व, तहसीलदार रॉबिन जैन मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। इसके बाद बैठक कर खरीदी शुरू कराई साथ ही किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

 

किसानों ने बताया की व्यापारियों द्वारा किसानों की नीलामी अचानक बंद कर दी। सुबह से यहां अपना अनाज लेकर आए थे। लेकिन हमारी खरीदी नहीं की गई। साथ ही अन्य कई किसान बैठे थे जिनकी खरीदी व्यापारियों के द्वारा नहीं की गई। वहीं जो व्यापारी अनाज की खरीदी करने आए थे वह अनाज का सही दाम भी नहीं दे रहे थे। किसानों को उनकी उपज का केवल 10 हजार रूपये उन्हें नगद दिया जा रहा था।

 


किसान संघ के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल गुड्डू के मुताबिक मंगलवार को व्यापारियों के साथ प्रशासन की बैठक हुई थी। जिसमें व्यापारियों ने सहमति दी थी की जैसी प्रक्रिया चल रही है वैसा ही काम करेंगे। लेकिन व्यापारी यहां जब फसल खरीदने आए तो आधे दाम से खरीदी शुरू की गयी। मटर 4 हजार रुपए में बिक रहा है। लेकिन व्यापारी बोली 1200 से शुरू कर रहे हैं। खरीदी की आधी रकम देने की बात हुई थी। लेकिन 10 हजार रूपये ही नगद दिए जा रहे हैं। आरोप है की व्यापारियों की मनमानी से किसान परेशान हैं।

एसडीएम ने सभी किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी अनाज का सही दाम उन्हें मिलेगा।

 

 


By - sagar tv news
03-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.