Sagar- सड़क के बीच आ गया मकान, दो महीने से रोड का काम बंद, 40 गांव के लोग परेशान | SAGAR TV NEWS |

 

सागर शहर से लगे बमोरी चौराहे पर बनाया जा रहा अंडर ब्रिज मजाक बनकर रह गया है यहां अधिकारियों की लापरवाही और इंजीनियरों की इंजीनियरिंग का नायाब नमूना देखने को मिल रहा है जहां यातायात को सुगम बनाने के लिए ओवरब्रिज तो बना दिया गया लेकिन जब सर्विस रोड बनाने की बारी आई तो इसके बीच में करीब आधा दर्जन मकान आ रहे हैं और इनको मुआवजा नहीं मिलने की वजह से यहां लगभग दो से ढाई महीने से काम रुका हुआ है तो वही दूसरी तरफ मिलिट्री की जमीन होने की वजह से सर्विस रोड बनाया ही नहीं जाएगा और जिस सर्विस रोड पर मकान आ रहा है काम बंद है उसकी वजह से 40 से अधिक गांव के लोग परेशान हैं

 

 

बता दें कि सागर से रहली के लिए जोड़ने वाला यह प्रमुख रास्ता है यहां ओवर ब्रिज के नीचे से निकलने के लिए पुलिया बनाई गई है और एक तरफ ही सर्विस रोड बनाया जा रहा है लेकिन काम अटका होने की वजह से या तो लोगों को लगभग 4 किलोमीटर का चक्कर लगाकर हाईवे पर चढ़कर ओवर ब्रिज से होते हुए निकलना पड़ रहा है या फिर खेतों वाले रास्ते से गुजरना पड़ रहा बारिश होने के बाद यह खेत वाला रास्ता बंद हो जाएगा वही ओवर ब्रिज पर इस तरह से निकलने से दुर्घटनाएं होने का डर सता रहा है

 


इसको लेकर प्रशासन बार-बार भूमि मालिकों से बात होने का दावा कर रहा है जबकि भूमि मालिकों का कहना है कि उन्हें मुआवजा के बारे में कुछ नहीं बताया गया है जैसे ही सरकार या उनके अधिकारी हमारे लिए मुआवजा देंगे तो हम यह खाली कर कर चले जाएंगे

 

दरअसल सागर जिले में कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाने वाला नेशनल हाईवे 44 का सबसे बड़ा हिस्सा सागर जिले से गुजरता है और यहां पर लगभग 25 ओवर ब्रिज और अंडरपास बनाए जा रहे हैं ताकि ब्लैक स्पॉट खत्म हो दुर्घटनाएं कम हो जाएं यातायात सुविधाजनक हो लेकिन बमोरी चौराहे पर फिलहाल लिया है सुविधा में दुविधा में बदल गई है

 

 


By - sagar tv news
02-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.