बदमाशों के हौसले बुलंद,8 से 10 बदमाशों ने एक युवक को किया अधम-रा, फिर भागे बदमाश

 

फिर एक बार बदमाशों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। ताजा मामला भी सामने आया। जहां बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है की राजधानी भोपाल स्थित बरखेड़ी पुल पुख्ता चौराहे पर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाते हुए एक युवक के साथ धारदार हथियार से हमला करते हुए मारपीट की। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बताया गया की करीब 8 से 10 युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। यह पूरी घटना मस्जिद बादशाह के पास से सामने आई जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

बताया जा रहा है की एक युवक के साथ 8 से 10 युवकों ने बेरहमी से मारपीट की। उसे अधमरा कर दिया। भोपाल के बरखेड़ी पुल पुख्ता चौराहे पर मस्जिद बादशाह के सामने हुई इस घटना के दौरान अफरा तफरी मच गयी थी। वहीं आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसे तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी था।
जानकारी के मुताबिक आसपास मौजूद लोगों ने घटना का विरोध किया और आक्रोश जताया। जिसके बाद बदमाश अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। फिलहाल मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।


By - sagar tv news
02-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.