Sagar- अधूरे बांध पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! घंटों चक्काजाम, एई को चूड़ी पहनाने की कोशिश,

 

सागर जिले की देवरी विधानसभा के केसली ब्लॉक के ग्राम पठाखुर्द में अधूरे पड़े अमृत सरोवर बांध को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने बांध निर्माण में हो रही देरी के विरोध में चक्काजाम कर दिया, जिससे घंटों तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस बांध का निर्माण 18 महीने में पूरा होना था, वह चार साल बाद भी अधूरा पड़ा है। ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी नाराजगी के चलते सुबह करीब 9 बजे से ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार और काम में जानबूझकर देरी करने के आरोप लगाए। सड़क जाम होने से सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग वैकल्पिक रास्तों की तलाश करते नजर आए। शाम करीब 4 बजे जब बांध परियोजना के सहायक यंत्री यानी एई मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की। कुछ ग्रामीण भावुक होकर अधिकारियों के पैरों तक में गिर गए और बांध निर्माण पूरा कराने की गुहार लगाई।

 

 

 

 

हालांकि जब एई ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए बांध का शेष कार्य नवंबर तक पूरा होने की बात कही, तो ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। नाराज प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और कुछ लोगों ने प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर एई को चूड़ी पहनाने की कोशिश भी की। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमला स्थिति को संभालने में जुटा रहा। शाम 5 बजे एसडीएम भी ग्रामीणों को समझाने पहुंचीं, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने ठेकेदार से सार्वजनिक माफी और बांध निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग दोहराई। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है कि आखिर चार साल से अधूरी इस परियोजना को कब तक पूरा कराया जाएगा।


By - sagar tv news
02-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.