प्रेमी युगल ने दी जान, 9 महीने पहले स्पाई कैमरा कांडसे आए थे चर्चा में

 

एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी युगल ने कथित तौर पर हाथ बांधकर नदी में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों का नाम करीब 9 महीने पहले सामने आए चर्चित स्पाई कैमरा और ब्लैकमेलिंग मामले में भी जुड़ा था। घटना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से नूराबाद थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार को एक युवक और युवती बाइक से पुराने पुल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने पहले एक गमछे से अपने हाथ बांधे और फिर सांक नदी में छलांग लगा दी। पुल पर मौजूद लोगों ने घटना देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान राधा चौबे, निवासी दतिया, और भूपेंद्र धाकड़, निवासी मुरैना के रूप में हुई है। दोनों के पास मिले आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान की गई।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि राधा चौबे और भूपेंद्र धाकड़ का नाम पिछले वर्ष उजागर हुए एक ब्लैकमेलिंग मामले में आया था। आरोप था कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर एक होटल के कमरे में स्पाई कैमरा लगाया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि होटल में आने वाले जोड़ों के वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूले जाते थे। बताया गया था कि एक युवक को निशाना बनाकर पहले 50 हजार और बाद में एक लाख रुपए की मांग की गई थी। तकनीकी जांच और मोबाइल चैट के आधार पर पुलिस ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया था।

फिलहाल इस मामले में पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रेम संबंध, पुराना आपराधिक मामला या कोई अन्य वजह—इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और कई सवाल छोड़ गई है, जिनके जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।


By - sagar tv news
01-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.