सागर- नर्मदा स्नान से लौट रहे परिवार के 3 लोगों को ट्रक ने पहुंचाया अस्पताल, चालक वाहन छोड़कर फरार

 

सागर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरी यात्रा को मातम में बदल दिया। पूर्णिमा पर्व पर नर्मदा स्नान कर घर लौट रहे एक परिवार की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, खमरिया निवासी संतोष पटेल अपनी परिजन आरती पटेल और वंदना पटेल के साथ बरमान धाम में नर्मदा स्नान करने गए थे। धार्मिक यात्रा पूरी कर तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर तितरपानी स्थित पटेरिया पेट्रोल पंप के सामने यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे में सभी को गंभीर चोटें आईं और वे सड़क पर तड़पते रहे। घटना को देखकर आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायलों की मदद करते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को देवरी अस्पताल ले जाया गया।

देवरी अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। वहीं इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
01-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.