पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को निपटा दिया, अब दोनों पकड़े गए, दो बच्चों का आखिर क्या !
पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का मर्डर कर दिया। प्रेमी पहले पति को अपने साथ ले गया उसके साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद पत्थर पटककर उसकी जान ले ली। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर इस अंधे मर्डर कांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान कर देने वाला ये मामला उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र का है। जहां पिपलियाडाबी गांव में घटना को अंजाम दिया गया था। मृतक के दो बच्चे हैं। जिनका भविष्य अब संकट में पड़ गया है।
नागदा सीएसपी विक्रम अहिरवार ने खुलासा करते हुए बताया की एक दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी की पीपलिया डाबी गांव में एक युवक की डेड बॉडी पड़ी हुई है। जो उसके ही खेत में थी। मृतक की पहचान भारत सिंह के रूप में हुई। सीएसपी समेत थाना प्रभारी उन्हेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में किसी भारी वस्तु से मारने का अंदेशा लगाया गया। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रीय किया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की मृतक भारत सिंह की पत्नी सोन कुंवर का गांव के ही रहने वाले जितेंद्र राजपूत से काफी सालों से प्रेम प्रसंग रहा है। जब पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पत्नी और प्रेमी के बीच करीब पांच सालों से प्रेम संबंध थे। हैरानी की बात ये है की मृतक भारत राजपूत और सोन कुंवर की शादी को तकरीबन 16 साल हो चुके थे। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इसके अलावा ये बात भी सामने आई की भारत शराब पीकर आये दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। साथ ही अपनी कृषि भूमि बेचना चाहता था। लेकिन जैसे ही ये जानकारी सोन कुंवर को लगी तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भारत सिंह को मारने का प्लान बनाया और बीते 29 मई को रात के समय प्रेमी, पति को शराब पिलाने के बहाने ले गया। दोनों ने शराब पी इसी बीच मौका पाकर जितेंद्र ने पत्थर से भारत सिंह का मर्डर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।