फटी नर्मदा-क्षिप्रा पाइपलाइन ! 150 फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा, मकान बहा, मची अफरा-तफरी

 

सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब नर्मदा-क्षिप्रा परियोजना की विशाल पाइपलाइन अचानक फट गई। पाइपलाइन फूटते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज गूंज उठी और कुछ ही सेकंड में आसमान की ओर करीब 150 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठने लगा। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना एमपी के इंदौर के पास महू क्षेत्र के इंदौर-खंडवा रोड स्थित भेरूघाट के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानी का दबाव इतना ज्यादा था कि फव्वारा पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों की ऊंचाई तक पहुंचता दिखाई दे रहा था। दूर-दूर तक सिर्फ पानी की गर्जना और अफरा-तफरी का माहौल नजर आया।

 

 

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के कुछ ही मिनटों बाद पानी तेजी से रिहायशी इलाके की ओर बढ़ने लगा। कई घरों में पानी घुस गया, जिससे घरेलू सामान, राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं खराब हो गईं। लोगों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। हादसे का सबसे ज्यादा असर घटना स्थल के आसपास बने ढांचों पर पड़ा। वन विभाग की रोपणी के पास चौकीदार रमेश कोहली का कच्चा मकान तेज बहाव में पूरी तरह बह गया। वहीं भेरू बाबा मंदिर के समीप स्थित एक ढाबे का टीन शेड भी पानी के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पानी के साथ बड़े-बड़े पत्थर भी बहकर घरों तक पहुंच गए, जिससे कई मकानों की छतों और टीन शेड को नुकसान पहुंचा। करीब एक घंटे तक पानी का तेज बहाव जारी रहा। बाद में सप्लाई बंद किए जाने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पाइपलाइन में कई दिनों से लीकेज की समस्या थी और इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं की गई। अब लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है।


By - sagar tv news
01-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.