Sagar- कॉलेज के दो छात्रों से मारपीट, सामान्य धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद बिगड़ा मामला !

 

सागर जिले के खुरई में उस समय बवाल मच गया। जब पानी भरने की बात को लेकर कॉलेज के दो छात्रों के साथ मारपीट हो गयी। लेकिन आरोप है की शिकायत के बाद पुलिस ने सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया। जिसके बाद मामला तब तूल पकड़ गया जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के बैनर तले छात्रों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए कार्यवाई की मांग की। जिस पर एसडीएम ने कार्यवाई का आश्वासन दिया।

 

 

 

बताया गया की खुरई कृषि महाविद्यालय के दो छात्रों के साथ पानी भरने की बात को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। जिसमें छात्रों को चोटें आई हैं।मामला बीते शनिवार का है। छात्रों की रिपोर्ट पर शहरी पुलिस ने सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया। जिससे छात्र असंतुष्ट थे।
घायल छात्र रितेश प्रजापति के मुताबिक वह खुरई की ऑफिसर कॉलोनी में किराए से रहता है। उसका जूनियर राम यादव पास में ही स्थित मंदिर में ठंडा पानी भरने गया था। जहां कुछ लोगों ने शराब के नशे में उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया।

 

 

 

 

फोन के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे तो उन्होंने उसके सिर में लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। घटना की तत्काल डॉयल 112 को सूचना दी गयी। शहरी थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई। लेकिन पुलिस ने केवल सामान्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पूरी घटना की जानकारी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को दी। इसके बाद ABVP के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां छात्रों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। घायल छात्रों ने एसडीएम मनोज चौरसिया को पूरी घटना बताई। जिस पर उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया। तब छात्रों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

 

 

 


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर महामंत्री लोकेश राज ने बताया कि बाहरी छात्रों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा होना चाहिए ताकि छात्र किराए से न रहे।


By - sagar tv news
01-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.