सागर-महिला मित्र को लेकर खुन्नस,इसलिए भाजपा नेता की स्कॉर्पियो में लगाई आग, 4 गिरफ्तार SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के बीना में पुलिस ने बीते दिनों घर के बाहर खड़ी भाजपा नेता की स्कॉर्पियो में पेट्रोल फेंककर आग लगाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी युवक का महिला मित्र से प्रेम प्रसंग था। लेकिन फरियादी के पुत्र ने बीच में हस्तक्षेप किया तो ये बात आरोपी को नागवार गुजरी। महिला मित्र से ब्रेकअप और बात न होने पर युवक ने बदले की भावना में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियों में पेट्रोल फेंककर आग लगा दी थी। जिसमें उसके साथ भी शामिल थे। मामले में बीना थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनका जुलूस निकाला। वहीं एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

 

 

बता दें की यह पूरी घटना बीना के गांधी वार्ड की चैतन्य धाम कॉलोनी में बीते 13 मई को हुई थी। जहां भाजपा नेता अनूप कैथोरिया के घर के बाहर खड़ी बोलेरो वाहन में रात के समय आग लगाई गयी थी। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की फरियादी के लड़के और आरोपी सलमान उर्फ अफताब के बीच एक महिला मित्र को लेकर पुराना विवाद और मारपीट हुई थी।

 

इसी रंजिश के चलते सलमान ने अपने साथियों अयान अली और ढाबे के कमर्चारियों करन रैकवार, रोहित अहिरवार और रामगोपाल अहिरवार के साथ मिलकर योजना के तहत घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बड़ी बजरिया हाल निवासी इंदिरा गांधी वार्ड बीना सलमान उर्फ अफताब खान, रामगोपाल अहिरवार, करन रैकवार,
रोहित अहिरवार को गिरफ्तार किया है।

 

वहीं घटना में इस्तेमाल की गई एक बाइक भी जब्त की गई है।
आरोपी अयान अली फिलहाल फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी सलमान के खिलाफ पहले से मारपीट का मामला दर्ज है।

 

 


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.