Sagar- कंटेनर ने मैजिक वाहन को मारी टक्कर, नहीं बच सका चालक, सड़क पर बिखरी मछलियां

 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां एक टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हुए टाटा मैजिक के चालक की दुखद जान चली गयी। जबकि दो लोग घायल हुए। बताया जा रहा है की घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई। जहां राहतगढ़-विदिशा रोड स्थित सत्ती घाटी के पास गुजरात पासिंग कंटेनर ने लापरवाही पूर्वक भोपाल पासिंग मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। जिससे वाहन पलट गया।

 

 

साथ ही उसमें भरी हुई मछलियां यहां वहां फ़ैल गई। घायल ड्राइवर रमेश नामदेव को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान चली गयी। वहीं उसके साथी देवकीनंदन पटेरिया और कंटेनर चालक को मामूली चोटें आई थी।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक टाटा मैजिक भोपाल से मछली भरकर बलदेवगढ़ जा रहा था। जहां सत्ती की घाटी के पास कन्टेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मैजिक गाड़ी पलट गई और उसमे भारी मछलियां यहां-वहां विखर गई। इस घटना में ड्राइवर रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल राहतगढ़ लाया गया। जहां डाक्टरो ने ड्राइवर रमेश नामदेव को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। जिसका पीएम कराया गया। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू की है।-


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.