Sagar - जहरीली शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला बनाने केमिकल मिलाकर बेचते थें
Sagar में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीनगर पुलिस ने शुक्रवार को आमेट के पास एक कार से अवैध रूप से परिवहन की जा रही जहरीली शराब पकड़ी है। थाना प्रभारी को मुखबिर की सूचना मिली थी कि दो युवक ग्राम आमेट के पास एक पुरानी सफेद कार से जहरीली कच्ची शराब का परिवहन कर रहे है। जानकारी लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली। पुलिस ने कार रोककर डिक्की की तलाशी ली। डिक्की में सफेद प्लास्टिक के कुप्पों में भरी 10-10 लीटर की दो पैकेट वाली कुल 20 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2500 रुपए बताई गई है।
पुलिस को आता देख दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी दीपक पांडे 27 वर्ष निवासी बाघराज वार्ड और अजय पटेल 21 वर्ष निवासी राजीवनगर वार्ड से पूछताछ की गई। दोनों ने शराब की बिक्री स्वीकार की। पुलिस ने शराब के नमूने सील कर जपती की कार्रवाई की गई
कच्ची शराब हाथ-भट्टी में चावल, गुड़ या अन्य अनाज से बनाई जाती है, लेकिन मुनाफे के चक्कर में इसमें केमिकल, मेथिल अल्कोहल, सेलूशन और अन्य जहरीले पदार्थ मिलाए जाते हैं, ताकि नशा तेज और सस्ता हो। इन्हीं पाउचों में पैक कर सड़क किनारे, गांवों और झुग्गी बस्तियों में सस्ते दामों में बेचा जाता है। हाल ही में पुणे में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो चुकी है।