सागर-अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्ला बोल,पूर्व मंत्री ने दे दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम !

 

 

अघोषित बिजली कटौती और बिजली समस्याओं को लेकर आखिरकार सब्र का बांध टूट गया और कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सागर जिले के देवरी में पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में विद्युत् मंडल कार्यालय का घेराव किया गया। साथ ही जोरदार नारेबाजी भी की गई। कांग्रेसियों ने कहा की अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

 

दरअसल देवरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त बिजली, पानी और कानून व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया गया। वहीं इसके बाद तहसीलदार को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता किसान और स्थानीय लोग शामिल हुए। 

वक्ताओं ने कहा कि देवरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती और आंकलित बिजली बिलों से आमजन त्रस्त हैं। भीषण गर्मी में घंटों बिजली बंद रहने से जहां लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है तो वहीं किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। विद्यार्थियों की पढ़ाई और व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा गया की अधिकारियों की लापरवाही के चलते नगर में भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। कई वार्डों में कई-कई दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं हो रही। जिससे महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था अवैध जुआ-सट्टा, शराब, गांजा और ड्रग्स के कारोबार को लेकर भी प्रशासन को घेरा। 

 

पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने जानकारी देते हुए कहा की क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। मनमाने बिल दिए जा रहे हैं। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। फोन लगाने पर वह फोन भी नहीं उठाते, इसी को लेकर एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया गया है। कार्यवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।-


By - sagar tv news
29-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.