सागर- सड़क किनारे युवक की मौत! नाक-मुंह से बह रहा था खून, हत्या की आशंका

 

सागर जिले में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक 31 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक के नाक और मुंह से खून बह रहा था। घटना की खबर मिलते ही इलाके में भीड़ जमा हो गई, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामला सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान बरारू गांव निवासी अमित पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह मुनमुन ढाबे के सामने सड़क किनारे झाड़ियों के पास युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के चाचा बैजनाथ पटेल के मुताबिक अमित गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक परिजन उसका इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह अचानक युवक के शव मिलने की खबर मिली।

परिजनों का कहना है कि अमित के नाक और मुंह से खून बह रहा था। शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे, जिससे उन्हें शक है कि युवक का किसी से विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। परिवार ने पुलिस से आरोपियों का पता लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। सड़क किनारे मिले युवक के शव ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर अमित की मौत कैसे हुई? क्या यह हादसा है… या फिर किसी साजिश का हिस्सा? अब सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।


By - sagar tv news
29-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.