छात्राओं ने खोली हॉस्टल की पोल! 2 महीने बंद रही मेस, वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में

 

एमपी के मैहर जिले के अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास से सामने आई एक वायरल वीडियो ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए… वीडियो में छात्राएं पढ़ाई छोड़ चूल्हे पर खाना बनाती नजर आईं… आरोप था कि पिछले दो महीने से छात्रावास की मेस बंद थी… और अब मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है… दरअसल मामला मैहर स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का है… जहां रहने वाली छात्रा रोशनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया… इस वीडियो में छात्राएं खुद चूल्हे पर खाना बनाती दिखाई दे रही थीं…

 

 

छात्राओं का आरोप था कि छात्रावास की मेस पिछले दो महीने से बंद पड़ी थी… जिसके कारण उन्हें घर से अनाज लाकर खुद खाना बनाना पड़ रहा था… इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी… वीडियो वायरल होते ही मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया… मीडिया में खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया… जिला कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए… इसके बाद जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जांच टीम छात्रावास पहुंची…

 

 

जांच टीम ने वीडियो की सत्यता परखी और छात्राओं से वीडियो कॉल के माध्यम से भी बातचीत की… प्रारंभिक जांच में छात्राओं के आरोप सही पाए गए… इसके बाद छात्रावास अधीक्षिका पुष्पलता सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया… प्रशासन ने तत्काल मेस दोबारा शुरू कराई… साथ ही आश्वासन दिया गया कि पिछले दो महीनों में छात्राओं द्वारा खान-पान पर जो खर्च किया गया, उसकी भरपाई भी कराई जाएगी…

 

 

इस पूरे मामले ने छात्रावासों की व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं… क्योंकि जिन बेटियों को पढ़ाई और बेहतर भविष्य के सपने पूरे करने थे… वे मजबूरी में चूल्हे पर खाना बनाती नजर आईं… फिलहाल प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है… लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर दो महीने तक जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे क्यों बैठे रहे…?

 

 


By - sagar tv news
29-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.