लेबर वार्ड में लगी आग! जिला अस्पताल में महिला स्टाफ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 

 

मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है… जहां जिला चिकित्सालय के लेबर वार्ड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई… अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाएं, नवजात और उनके परिजन घबराकर बाहर भागने लगे… लेकिन महिला स्टाफ की सतर्कता और सूझबूझ ने एक बड़े हादसे को टाल दिया…

घटना शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है… जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल के लेबर वार्ड में पावर सप्लाई यूनिट में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ… देखते ही देखते एमसीबी और बिजली वायरिंग से धुआं उठने लगा… कुछ ही पलों में पूरा वार्ड धुएं से भर गया…

धुआं फैलते ही लेबर वार्ड और आसपास भर्ती मरीजों में दहशत फैल गई… गर्भवती महिलाओं के परिजन बच्चों और मरीजों को लेकर बाहर की ओर भागने लगे… अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए…

इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद महिला गार्ड ललिता मरावी और नर्सिंग स्टाफ ने हिम्मत दिखाई… उन्होंने तुरंत वार्ड की खिड़कियां खोलीं और फायर सेफ्टी उपकरण का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पा लिया… अगर कुछ मिनट और देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था…

घटना की सूचना मिलते ही डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और एसडीएम राम बाबू देवांगन जिला अस्पताल पहुंचे… अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली…

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि लेबर वार्ड के पैसेज में लगे एमसीबी में ओवरलोड की वजह से शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है… उन्होंने महिला गार्ड ललिता मरावी और स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया…

साथ ही कलेक्टर ने बिजली विभाग को अस्पताल की पूरी विद्युत व्यवस्था की जांच करने के निर्देश दिए हैं… ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों…

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई… लेकिन इस हादसे ने अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था और बिजली सिस्टम पर कई बड़े सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं…


By - sagar tv news
28-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.