भाई की ह त्या का बदला लेने रची गई थी खू नी साजिश, फायरिंग का खुलासा!

 

मध्यप्रदेश के इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने हुई सनसनीखेज फायरिंग और हत्या की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है… पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी दुश्मनी और बदले की आग में रची गई एक सोची-समझी साजिश थी… पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं…

दरअसल 21 मई की रात अभि तोमर अपने दोस्तों से मिलने गुलाब बाग पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था… तभी अचानक बुलेट और स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसे घेर लिया… इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी…

गोलियां लगने से अभि तोमर गंभीर रूप से घायल हो गया… उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया… इस फायरिंग में एक अन्य युवक भी घायल हुआ था…

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई… मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया… पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की…

जांच में पुलिस ने आरोपी पीयूष गुर्जर और सत्ते मौर्य को गिरफ्तार किया… पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया… उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी गुलशन यादव अपने भाई विष्णु यादव की हत्या का बदला लेना चाहता था… इसी बदले की भावना में पूरी साजिश रची गई…

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले होटल में रुककर योजना बनाई और फिर वारदात को अंजाम दिया… पुलिस ने आरोपियों को शरण देने वाले गौरव मौर्य, भानु गुर्जर और नरेश चौरसिया को भी गिरफ्तार कर लिया है…

हालांकि मुख्य आरोपी गुलशन यादव, डीलू लहरिया और गौरव जाटव अभी भी फरार हैं… पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है…

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ के बाद मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं…


By - sagar tv news
28-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.