Sagar-हनुमान मंदिर की बाउंड्री तोड़ने पर खुरई में VHP-बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन

 

सागर जिले के खुरई में प्रसिद्ध जगदीशपुरा हनुमान मंदिर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर की बाउंड्री वॉल से सटकर निर्माण कार्य किए जाने और दीवार तोड़े जाने की सूचना के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया।

मामला खुरई के जगदीशपुरा क्षेत्र का है, जहां हनौता बांध के विस्थापितों के लिए शासन द्वारा मकानों का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान मंदिर परिसर की यज्ञशाला और अन्य हिस्सों को यह कहकर तोड़ दिया गया था कि बाद में उनका नया निर्माण कराया जाएगा।

लेकिन अब निर्माण कंपनी द्वारा यज्ञशाला बनाने से इनकार किए जाने और मंदिर की बाउंड्री वॉल से सटाकर दूसरे मंदिरों का निर्माण शुरू किए जाने से विवाद गहरा गया है। पहले दो मंदिरों के निर्माण की बात कही गई थी, लेकिन अब तीसरे मंदिर का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों का आरोप है कि निर्माण कंपनी अब मंदिर की बाउंड्री वॉल तोड़ने की तैयारी कर रही है। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को लगी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और हालात को संभालने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों ने मंदिर की सुरक्षा और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करने की चेतावनी दी।

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों की एसडीएम से बातचीत हुई है। प्रशासन ने गुरुवार को मंदिर परिसर में बैठक बुलाकर मामले का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।


By - sagar tv news
28-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.