बड़े तालाब में युवक ने ल गाई छलांग! गोताखोरों ने ब चाई जान और फिर “VIP रोड पर हड़कंप!

 

मध्यप्रदेश के भोपाल के वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अचानक तालाब में छलांग लगा दी। घटना को देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस व नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही नगर निगम की गोताखोर टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। तालाब में युवक की तलाश के लिए गोताखोरों ने तेजी से कार्रवाई की। काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद युवक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अचानक तालाब की ओर भागा और देखते ही देखते पानी में कूद गया। घटना के बाद वीआईपी रोड पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सड़क पर ट्रैफिक धीमा पड़ गया और हर कोई रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने लगा। बताया जा रहा है कि युवक जहांगीराबाद चार बत्ती क्षेत्र का रहने वाला है। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह पारिवारिक तनाव और मानसिक परेशानियों से जूझ रहा था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

 

 

गोताखोरों ने युवक को बाहर निकालने के बाद प्राथमिक सहायता दी और फिर उसे तलैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। समय रहते रेस्क्यू हो जाने से युवक की जान बच गई। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में गोताखोर टीम के सदस्य फैजुल्लाह, मोहम्मद इमरान, ओम प्रकाश बाथम और शेख आसिफ की अहम भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने उनकी बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याएं किस तरह लोगों को गंभीर कदम उठाने पर मजबूर कर रही हैं।


By - sagar tv news
28-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.