युवक को रोककर सरेआम की पिटाई, दिनदहाड़े अगवा कर कार में ले गए, फिर क्या हुआ देखिये

 

कुछ लोगों ने एक युवक को रोका उसके साथ जमकर मारपीट की और जबरन अगवा करते हुए उसे कार में अपने साथ ले गए। दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां प्रभात पेट्रोल पंप के पास घटनाक्रम हुआ। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की गयी साथ ही उन्हें गिरफ्तार करते हुए युवक को भी उनके चंगुल से आज़ाद कराया। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 

 

 

 

सामने आये इस वीडियो में देखा जा सकता है की एक युवक को बीच सड़क पर रोककर उसके साथ मारपीट का जा रही है। बदमाश उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने साथ ले जाते हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपियों और पीड़ित युवक के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। जिसका बदला लेने आरोपियों ने युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद भोपाल पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गयी। पुलिस ने वायरल वीडियो और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही बदमाशों के कब्जे से युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया।

 

 

 

 

मामले में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। जिसमें कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाते दिखाई दे रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन पर अपहरण, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
28-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.