एक घर से उठीं 4 अर्थियां ! कुआं हादसे के बाद फूटा जनता का गुस्सा और फिर किया चक्कजाम

 

दर्दनाक कुआं हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मध्यप्रदेश के सागर संभाग के पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के मजरा नयापुरवा में मनरेगा के तहत बन रहे कुएं के धंसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। बुधवार को जब एक ही गांव से पांच अर्थियां निकलीं, तो हर आंख नम हो गई। सबसे दर्दनाक दृश्य तब सामने आया, जब मृतकों में यादव समाज के एक ही परिवार के चार लोगों की अर्थियां एक साथ उठीं। मृतकों में चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव और आशीष यादव शामिल हैं, जो एक ही परिवार के सदस्य थे। वहीं चुनुवाद पाल नाम का एक अन्य मजदूर भी हादसे का शिकार हुआ। इस हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया और पीछे रोते-बिलखते बच्चे और महिलाएं छोड़ दीं।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह मनरेगा के तहत कुएं की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक कुआं धंस गया और मजदूर मलबे में दब गए। ग्रामीणों का आरोप है कि कुआं पहले भी धंस चुका था, लेकिन बिना किसी सुरक्षा इंतजाम और तकनीकी जांच के मजदूरों को फिर से काम पर उतार दिया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारी जनाक्रोश और परिजनों की जिद के आगे आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा।

 

 

 

 

पुलिस ने सरपंच सरोज पटेल, उसके पति संतोष पटेल और ठेकेदार रामबाबू पटेल के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि कई जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद सांसद वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री और स्थानीय विधायक भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। फिलहाल पूरे इलाके में मातम और गुस्से का माहौल बना हुआ है।


By - sagar tv news
28-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.