पति का काला रंग होने से ताने मारती है पत्नी, जान देने की देती है धमकी, पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप !
यूं तो एक बड़ा ही मशहूर गाना है हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं। लेकिन सांवला रंग एक पति के लिए मुसीबत बन गया। आरोप है की पत्नी को उसके काले रंग से आपत्ति है और वो उसके साथ नहीं रहना चाहती। युवक का ये भी आरोप है की पत्नी आईफोन दिलाने और घर में एसी लगवाने का कहती है ऐसा न करने पर जान देने की धमकी देती है। परेशान पति और माँ ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाई है।
अजीबोगरीब ये मामला ग्वालियर जिले के गोशपुरा नंबर एक से सामने आया है। जहां माँ और बेटे ने एसपी ऑफिस में शिकायत की है। मां बेटे का आरोप है कि बहू काला रंग होने के कारण बेटे को प्रताड़ित करती है। आए दिन मारपीट कर आईफोन, ए.सी और दूसरी चीजों की डिमांड करती है। साथ ही जान देने की धमकी भी देती है। दो बार ऐसी कोशिश भी कर चुकी है। उसकी प्रताड़ना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के गोशपुरा नंबर एक निवासी अतर देवी अपने बेटे कमल किशोर और परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। जहां पीड़ित पति कमल और उसकी मां का आरोप हैं कि उनकी बहू लतेश माहौर लगातार पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रही है। दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर बहू अत्याचार कर रही है। साथ ही खाना न बनाने और कोई भी काम न करने के भी आरोप लगाए। शादी में मिला पूरा जेवर और सामान बहू के कब्जे में है।
बेटे का रंग काला होने से बहू उसे काला बोलकर ताने मारती है मारपीट तक करती है। बहु ने जान देने की कोशिश की थी जिसकी शिकायत किला गेट थाने में की थी। लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही।
फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्वालियर थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।------