Sagar - जैन फूड प्लाजा में मांसाहार बेचने का आरोप! बीना में जैन समाज का विरोध

 

 


जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। एमपी के सागर जिले के बीना में गांधी चौक के पास संचालित एक “जैन फूड प्लाजा” को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जैन समाज का आरोप है कि “जैन” नाम का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, जबकि वहां मांसाहार पकाया और बेचा जा रहा है। मामले को लेकर मंगलवार को जैन समाज ने नगर पालिका सीएमओ राहुल कौरव और थाना प्रभारी अनूप यादव को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। जैन समाज के लोगों ने बताया कि जैन धर्म में अहिंसा और शुद्ध शाकाहार को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है। ऐसे में “जैन फूड प्लाजा” नाम देखकर लोग यह मानते हैं कि वहां पूरी तरह शाकाहारी और जैन धर्म के नियमों के अनुसार भोजन मिलेगा। लेकिन समाज का आरोप है कि उक्त दुकान संचालक जैन समुदाय से नहीं है और वह “जैन” नाम का उपयोग कर भ्रामक तरीके से भोजनालय चला रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि संबंधित भोजनालय में मांसाहार पकाया और बेचा जाता है, जिससे जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। समाज के लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। जैन समाज ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित दुकान के फूड लाइसेंस और संचालन की जांच कराई जाए। साथ ही “जैन फूड प्लाजा” नाम का उपयोग बंद कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी रखी गई।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे समाज के लोगों ने कहा कि धार्मिक पहचान और आस्था से जुड़े नामों का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आगे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन लेकर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.