Sagar- कर्रापुर टोल टैक्स शुरू, अब कार बस ट्रक को निकलने चुकाने होंगे इतने पैसे | SAGAR TV NEWS |

 

सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन का बहेरिया चौराहे से लेकर मोहरी तक करीब 42.50 किमी मार्ग तैयार हो गया। बुधवार से इस मार्ग पर सफर के लिए अब वाहनों को टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया गया है, यहां से निकलने वाले वाहनों में कार को एक तरफ से 70 मय वापसी के 105 रुपए मासिक पास 2370 रुपए लगेंगे, मिनी बस के 115 एक तरफ से वापसी सहित 170 रुपए, बस ट्रक एक तरफ से 240 रुपए दूसरी तरफ से 360 रुपए वापसी के लगेंगे

 

 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना इकाई ने इस खंड का कार्य करीब 790 करोड़ रुपए में पूरा कराया है। इसके आगे शाहगढ़ से बड़ा मलहरा वाले खंड का कार्य भी लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। इस तरह से कानपुर तक अलग-अलग खंड में अलग-अलग कंपनी और एजेंसी इस नेशनल हाइवे का निर्माण कर रही है। नेशनल हइवे के इस 42 किमी के खंड का तय करने में 1 घंटे का समय लगता था, अब वह महज 35 से 40 मिनट में पूरा होने लगेगा। वहीं कार्य पूरा होते ही कर्रापुर स्थित टोल बुधवार से शुरू किया जा रहा है।

 

एनएचएआई के अधिकारी मंगलवार को कर्रापुर स्थित टोल शुरू करने जिले के क्षेत्र में सागर-कानपुर फोरलेन का कार्य 5 अलग-अलग खंडों में किया जा रहा है। अभी एक खंड का कार्य पूरा हुआ है और टोल शुरू कर दिया गया है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बाकी के खंड कार्य पूरा होगा तो क्या 2-3 और टोल बन जाएंगे। मामले में का एनएचएआई के अधिकारी ने कहा कि एनएचएआई के नियमों के अनुसार दो टोल प्लाजा के बीच की दूरी कम से कम 60 किमी होनी चाहिए। टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोग स्थानीय मासिक पास प्राप्त कर सकते हैं। अभी सिर्फ कर्रापुर का टोल शुरू हुआ है, आगे और टोल बनेंगे इसकी अभी जानकारी नहीं है

 


एनएचएआई के पीडी सुरेश कुमार ने बताया कि सागर से 42 किमी की परियोजना का कार्य पूरा हो गया है, बुधवार से कर्रापुर टोल शुरू हो गया । वाहन चालकों को निर्धारित शुल्क देना होगा।

 

 


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.