प्रेमिका के शौक पूरे करने बना चोर! मालिक की दुकान से लाखों उड़ाने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

 

एमपी के इंदौर की संयोगितागंज पुलिस ने एक ऐसे “आशिक चोर” का पर्दाफाश किया है, जिसने अपनी प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए अपने ही मालिक की दुकान में लाखों की चोरी कर डाली। आरोपी ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आगे उसकी सारी होशियारी फेल हो गई। मामला 24 मई का है, जब मुराई मोहल्ला निवासी व्यापारी अमन अग्रवाल ने संयोगितागंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दुकान से देर रात करीब 1 लाख 71 हजार रुपये नगद चोरी हो गए हैं। घटना सामने आते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी।

 

 

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान शक दुकान के ही कर्मचारी किर्तन सिरसाटे पर गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का “लव कनेक्शन” सामने आ गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पहले भी उसी दुकान पर काम कर चुका था और उसे अच्छी तरह पता था कि दुकान में पैसे कहां रखे जाते हैं। प्रेमिका को महंगे गिफ्ट देना, घूमना-फिरना और उसके शौक पूरे करने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसी लालच में उसने चोरी की पूरी साजिश रची।

 

 

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरी करने के अगले ही दिन आरोपी सामान्य तरीके से दुकान पहुंच गया, ताकि किसी को उस पर शक न हो। इतना ही नहीं, उसने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन अलग-अलग पूछताछ, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज ने आखिरकार उसका झूठ पकड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई पूरी रकम बरामद कर ली है। एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.