सागर- जेसीबी ने तोड़ी BSNL की केबिल, खुरई से बीना और विदिशा तक काम ठप्प,हज़ारों लोग हुए परेशान

 

सागर जिले के खुरई में स्टेशन रोड पर जेसीबी से खुदाई का काम किया जा रहा था। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ की खुरई से लेकर बीना और विदिशा जिले के क्षेत्र तक कई बैंकों, सरकारी और निजी कार्यालयों में काम ठप्प हो गया। यहां तक की कोर्ट कचहरी का कमा भी प्रभावित हुआ। बड़ी संख्या में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

दरअसल खुरई के स्टेशन रोड स्थित नटराज टॉकीज के सामने सीवरेज लाइन के चैंबर के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। लेकिन इसी दौरान जमीन के अंदर डली हुई बीएसएनएल की मुख्य केबिल क्षतिग्रस्त हो गयी। जिस वजह से बीना, खुरई शहर समेत विदिशा जिले का क्षेत्र, कई कस्बों, बीना रिफाइनरी, जेपी पावर प्लांट के अलावा कई बैंकों के साथ ही कई सरकारी और निजी कार्यालयों का काम ठप हो गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक खुरई में करीब दो सालों से भी ज्यादा समय से स्टैंडर्ड इंफ्रा कंपनी सीवरेज पाइप लाइन और चैंबर डालने का कार्य कर रही है। शुरू से ही ठेकेदार और मजदूर लापरवाही बरत रहे हैं। कभी पीने की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है तो कभी सड़क को, सड़क क्षतिग्रस्त करने से रोजाना वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं।

 

ऐसे ही खुरई के रेलवे स्टेशन रोड स्थित नटराज टॉकीज के सामने चैंबर डालते समय जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी। तभी बीएसएनएल की मुख्य केबिल को तोड़ दिया गया। जिससे बीना, खुरई, खिमलासा, भानगढ़, रजवांस, आगासौद के अलावा विदिशा जिले के मेहलुआ चौराहा तक के प्रीपेड, पोस्टपेड और लैंडलाइन के हजारों उपभोक्ताओं की सेवाएं बंद हो गई। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा

 

 


By - sagar tv news
26-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.