जैन साध्वियों की मौ त पर SIT ने संभाली जांच, हर एंगल खंगाल रही पुलिस

 

एमपी के रीवा में दो जैन साध्वियों की दर्दनाक मौत का मामला अब और ज्यादा गंभीर हो गया है। इस हाई प्रोफाइल केस में पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT की जांच तेज कर दी है। जैन समाज के लगातार बढ़ते आक्रोश और निष्पक्ष जांच की मांग के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। दरअसल, रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के सामने 20 मई की सुबह हुए सड़क हादसे में आर्यिका श्रुतमति माताजी और उपशममति माताजी की मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हादसे का वीडियो सामने आते ही जैन समाज ने इसे महज एक्सीडेंट मानने से इनकार कर दिया और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई।

अब पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया है। एडिशनल एसपी ग्रामीण संदीप मिश्रा के नेतृत्व में बनाई गई इस SIT में 10 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल किए गए हैं। टीम हर छोटे-बड़े पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक SIT अब फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद ले रही है। घटना स्थल की दोबारा जांच की जा रही है, वहीं सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह सिर्फ हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश छिपी हुई है।

इस बीच, कार चालक को जबलपुर से गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक जैन के आवेदन के बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। सोमवार को प्रदेशभर में जैन धर्मावलंबियों ने मौन जुलूस निकालकर साध्वियों को श्रद्धांजलि दी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अब सभी की नजर SIT जांच पर टिकी है कि आखिर इस मामले की सच्चाई क्या है।


By - sagar tv news
26-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.