बेटे के शव पर बाइबिल रख 5 दिन तक करती रही प्रार्थना, अंधविश्वास की डरावनी तस्वीर SAGAR TV NEWS

 

मध्यप्रदेश के विदिशा से अंधविश्वास और दर्द की ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक मां अपने बेटे की मौत के बाद भी उसे जिंदा होने की उम्मीद में पांच दिनों तक शव के पास बैठकर प्रार्थना करती रही। बेटे के सीने पर बाइबिल रखी हुई थी। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ, जब घर से तेज बदबू आने लगी और दरवाजे के नीचे से खून बहता दिखाई दिया। मामला विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय शीनू वर्गिस के रूप में हुई है, जो मुंबई में फैशन डिजाइनिंग का काम करता था और पिछले करीब एक साल से अपनी मां मरियमा वर्गिस के साथ विदिशा में रह रहा था।

 

 

सोमवार सुबह दूध देने पहुंचे युवक सचिन लोधी को घर के बाहर तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब उसने गौर किया तो दरवाजे के नीचे से खून बहता दिखाई दिया। उसने खिड़की से महिला से पूछताछ की तो बुजुर्ग मां ने कहा— “सबने मिलकर मेरे बेटे को मार दिया… शीनू मर गया…” सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिला ने पुलिस को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। काफी समझाइश के बाद जब पुलिस घर के अंदर पहुंची तो कमरे का दृश्य बेहद भयावह था।

 

 

बिस्तर पर शव बुरी तरह सड़ चुका था, उसमें कीड़े पड़ गए थे और सीने पर बाइबिल रखी हुई थी। आसपास प्रार्थना से जुड़ी सामग्री भी बिखरी पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक शव करीब पांच दिन पुराना था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक कुछ समय से बीमार था। बेटे की मौत के बाद मां गहरे सदमे और अंधविश्वास में डूब गई थी। उसे विश्वास था कि लगातार प्रार्थना करने से उसका बेटा दोबारा जीवित हो जाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। वहीं महिला को निगरानी में रखा गया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

 


By - sagar tv news
26-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.