Sagar- महिलाओं ने सराफा दुकानदार का ध्यान भटकाया और पार कर दी चांदी की पायल, CCTV में कैद

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में अज्ञात महिला चोर गैंग के सक्रीय होने के बाद व्यापारियों की चिंताएं बढ़ गयी हैं। दरअसल एक सराफा दुकान में खरीदारी के नाम पर पहुंची तीन महिलाओं ने दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। और पायल लेकर रफू चक्कर हो गयी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें इस चोरी को साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। दुकानदार का ध्यान भटकाकर महिलाएं चोरी करते हुए नज़र आ रही हैं। जिसके बाद सराफा व्यापारियों की चिंताएं बढ़ गयी हैं।

 

 

 

बताया जा रहा है की गणेश टाकीज के पास राकेश सोनी कि दुकान में तीन महिलाएं सोने-चांदी की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचीं और पायल देखने लगीं। इसी दौरान एक महिला चालाकी से दूसरी महिला को हटाते हुए सामने से निकलकर आगे बैठ जाती है। ताकि दुकानदार का ध्यान भटकाया जा सके। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है की दूसरी महिला मौके का फायदा उठाकर पायल के पैकेट को छिपाने की कोशिश करती है। वह उसे अपने पीछे रख देती है। जहां पीछे तरफ बैठी तीसरी महिला उस पायल पैकेट को उठाकर अपने थैले में रख लेती है।

 

 

 

 

ये पूरा नज़ारा CCTV कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद से व्यापारियों में डर और नाराजगी का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस से इन संदिग्ध महिलाओं को जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की पहचान करने और गैंग को पकड़ने की मांग की है।
वहीं व्यापारियों और आम लोगों से अपील की गई है कि ऐसे संदिग्ध लोगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश में जुटी हुई है


By - sagar tv news
26-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.