सागर- बेटी को रिश्तेदार युवक भगा ले गया,पुलिस सुन नहीं रही,कहां जाएं परेशान माँ-बाप ! SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में साढू भाई का बेटा नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। जब थाने जाते हैं तो पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं करती है जब भी जाते हैं तो बाद में आने का कहा जाता है। कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। ये फ़रियाद उस माँ-बाप की है जिसकी बेटी एक युवक के साथ भाग गयी है। इस तरह के आरोप भी उन्ही द्वारा लगाए जा रहे हैं साथ ही ये भी कहना है की साढू का बेटा ही उनकी बेटी को जबरन अपने साथ ले गया है। जिससे परेशान माता-पिता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

यह पूरा मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र के पथरिया हाट का है। नाबालिग युवती के माता-पिता ने बेटी को बहला फुसला कर अपने ही रिश्तेदार पर भगा ले जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया गया की बीते महीने 29 अप्रैल 2026 को उनका रिश्तेदार पवन लोधी निवासी अगरौठा थाना घुवारा उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। माता पिता मजदूरी करते हैं उस समय दोनों मजदूरी के लिए गये हुए थे। तभी युवक बेटी को साथ ले गया। युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने फोन कर जानकारी दी थी कि पवन उसे परेशान कर रहा है मारपीट कर रहा और रस्सी से बांध कर रखे हुए है। मामले में माता पिता एक महीने से थाना मोतीनगर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर रही है।

 

पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की उन्हें पुलिस वाले थाना प्रभारी से मिलने नहीं देते। परेशान हो कर उन्होंने एसपी ऑफिस में एसपी से मिलने की गुहार लगाई। लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। जिससे अब माता-पिता दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
हालांकि एसपी कार्यालय में की गयी शिकायत के बाद पीड़ितों की आस है की एसपी अनुराग सुजानैया के निर्देश पर पुलिस कार्यवाई करेगी और उन्हें इन्साफ मिलेगा। साथ ही उनकी बेटी भी उन्हें मिल जायेगी।

 

 


By - sagar tv news
26-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.