दबंगों ने सरकारी रास्ता किया बंद,महिलाएं और बच्चे पहुंचे तहसील कार्यालय, आंदोलन की दी चेतावनी !
दबंगों की दबंगई देखने को मिली है। धौंस दिखाकर सरकारी रास्ते को जबरन बंद कर दिया गया। जिससे बच्चों समेत महिलाएं और पुरुषों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष तहसील कार्यालय पहुंचे और रास्ता खुलवाने के अलावा कार्यवाई किये जाने की मांग की। लोगों ने कहा की ऐसा न होने पर प्रदर्शन किया जाएगा। मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा क्षेत्र का है। वहीं लोगों ने सालों से लंबित पड़ी इस सड़क के निर्माण की बात भी कही है।
यह पूरा मामला बक्सवाहा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेरखेड़ी का है जहां क्षेत्र के नन्नीमड़िया, पाली और तुमरयाउ गांव के ग्रामीणों ने सालों से लंबित सड़क निर्माण की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। एडवोकेट जयप्रकाश बिल्थरे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी की अगर जल्द ही रास्ता खुलवाकर सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया। तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों के मुताबिक पाली से हनुमतघाटी तक मात्र 4 किलोमीटर की सड़क बन जाने से न केवल लंबा चक्कर खत्म होगा। बल्कि समय, ईंधन और संसाधनों की बचत होगी। इससे क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। साथ ही ये भी आरोप लगाया की कुछ दबंगों द्वारा जानबूझकर इस मार्ग के निर्माण में बाधा डाली जा रही है। जिसके चलते सालों गुजर जाने के बाद भी सड़क नहीं बन पाई है। जिससे क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है की दबंगों के रास्ता बंद करने से आवागमन पूरी तरह से बंद है। आपात स्थिति में गांव तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुँच पाती। गर्ब्वती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है। जबकि बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं।
मामले में तहसीलदार भरत पांडे का कहना है की रास्ता बंद किए जाने की शिकायत मिली है। जल्द ही रास्ता खुलवाया जायेगा।-