पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर दलित युवक और महिलाओं को पीटने के आरोप,दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच !

 

पुलिसकर्मियों पर जबरन घर में घुसकर दलित युवक और महिलाओं के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। जिसके बाद गुस्साए दलित समाज के लोगों के साथ कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में थाने का घेराव करने पहुँच गए। और कार्यवाई की मांग की। जिसके बाद दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। मामला उज्जैन जिले के चिमनगंज थाना क्षेत्र है। दरअसल बताया गया की विवाद के मामले में पुलिस एक युवक को पकड़ने पहुंची थी। आरोप है की इस दौरान घर में घुसकर उसके परिजन के साथ मारपीट की गयी। साथ ही बीच बचाव करने आई महिलाओं की भी पिटाई की गयी। साथ ही युवक को थाने में बंद कर दिया।

 

 

 

 

चिमनगंज थाने के 2 पुलिसकर्मियों की बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस और वाल्मीकि समाज का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे।
बताया जा रहा है की उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के शहीद नगर में बीती रात वाल्मीकि समाज के एक युवक और महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की गयी। पीड़ित युवक योगेश जो पीएचई में कार्यरत है उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसके भतीजे के किसी विवाद के सिलसिले में घर आई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ योगेश को बेरहमी से पीटा और थाने में बंद कर दिया। बल्कि घर की महिलाओं के साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की।

 

 

 

 


इस घटना से आक्रोशित होकर कांग्रेस नेताओं और वाल्मीकि समाज के लोगों ने चिमनगंज थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निलंबन की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पुलिसकर्मी अभिषेक राठौर और जगदीश गहलोत को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आगे की उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


By - sagar tv news
26-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.