सागर- अवैध उत्खनन का खेल जारी, रात होते ही छलनी करने लगते हैं जमीन,कंपनी पर आरोप ! | SAGAR TV NEWS |

 

एक तरफ सरकार अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाई की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ ये खेल बदस्तूर जारी है। सागर जिले के खुरई क्षेत्र से इसी तरह का मामला सामने आया है जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है की मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने वाली अनुज इंफ्रा भूमि प्रोकॉन कंपनी ही निर्माण कार्य की आड़ में अवैध उत्खनन पर उतारू है। देर रात खुरई के मुक्तिधाम के पास रेलवे लाइन के किनारे पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तो सामने आया कि मशीनों से मुरम खोद कर डंपरों के माध्यम से राहतगढ़ रोड स्थित ऑडिटोरियम के पास बन रहे मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के परिसर में मुरम डंप की जा रही है। 

 

 

प्रशासन के लाख दावों के बाद भी सरकारी जगहों से अवैध मुरम, मिट्टी खनन जारी है। मशीनें लगाकर सरकारी जमीनों से धड़ल्ले से मिट्टी खनन किया जा रहा है। खनन के बाद डंपरों में भरकर निर्माण स्थलों पर जगह-जगह मिट्टी पहुंचाई जा रही है जिम्म्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। खुरई के भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास स्थित मुक्तिधाम के पास रेल लाइन के किनारे जेसीबी पोकलीन मशीन द्वारा मिट्टी और मुरम की खुदाई जोरों से की जा रही थी।

 

सुबह होते-होते यहां सिर्फ बड़े-बड़े गड्ढे बचते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे ब्रिज का काम कर रही कंपनी और अन्य कंपनियां मिलीभगत से ये अवैध उत्खनन कर रही हैं। लगातार खनन से जमीन खोखली हो रही है और हादसे का खतरा बढ़ गया है। रोज रात 12 बजे के बाद 15-20 डंपर आते हैं। पूरी रात खनन चलता है। लेकिन प्रशासन इस सब से अनजान बना हुआ है।

 

 


By - sagar tv news
25-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.