सागर- मोबाइल,टीवी और सोशल मीडिया से दूर बच्चे, मंदिर में जाकर लिख रहे राम-राम-राम | SAGAR TV NEWS |
बच्चे मन के सच्चे, कहते हैं की जहां सच्ची आस है वहीं तो भगवान का वास है। कुछ इसी तरह का नज़ारा सागर जिले के बीना क्षेत्र में भी देखने को मिला है जिसे देखने के बाद आप भी कह उठेंगे वाह... क्या बात है। दरअसल गर्मियों की छुट्टियों में छोटे-छोटे बच्चे मंदिर जाते हैं। श्रद्धाभाव और पूरे मन से वह राम-राम लिख रहे हैं। बच्चों की अनोखी भक्ति देखकर इनकी जमकर तारीफ हो रही है। ख़ास बात ये है की इन बच्चों के हाथों में मोबाइल नहीं होता बल्कि पैन और कॉपी होती है। छोटे-छोटे बच्चे सुबह होते ही मंदिर की ओर चल पड़ते हैं। जहां धार्मिक वातावरण में वह पूरे मन से बस राम-राम लिखते हैं।
बीना के प्रसिद्ध श्री कटरा स्वामी मंदिर में इन दिनों अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में रोज बड़ी संख्या में बच्चे पहुंच रहे हैं। भगवान के दर्शन करने के बाद बच्चे मंदिर में बैठकर घंटों तक राम नाम लिखते हैं। कोई अपनी कॉपी के पहले पन्ने पर जय श्रीराम लिखता है तो कोई पूरी लाइनें राम नाम से भर देता है। इसके अलावा अन्य युवा और पुरुष भी नाम लिखते हुए दिखाई देते हैं।
देखा जाए तो दौर बदला ज़माना बदला और सोशल मीडिया के समय में जहाँ आज की पीढ़ी मोबाइल में मशरूफ रहती है। वहीं ये बच्चे मंदिर में भगवान की भक्ति कर अपना समय बिता रहे हैं। जब मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु यहां इन्हे देखते हैं तो वह भी खुश हो जाते हैं। देखा जाए तो गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे मौज मस्ती करते हैं खेलकूद में व्यस्त रहते हैं। लेकिन ये तस्वीर वाकई शानदार है।