Sagar - भाजपा पार्षद पर बना झूठा मामला,स्टेशन पर बैठे भूख हड़ताल पर, RPF पर लगाए आरोप !
सागर जिले के बीना में मदद करना एक भाजपा पार्षद को महँगा पड़ गया। आरोप है की बीना आरपीएफ द्वारा दुर्भावनापूर्ण व्यवहार करते हुए उनके साथ धक्का मुक्की की गयी और अलग मामले में एक युवक समेत उन पर झूठा मामला भी दर्ज कर लिया। जिसको लेकर नाराज़ नानक वार्ड पार्षद और एक अन्य युवक स्टेशन परिसर में ही आमरण अनशन पर बैठ गए। दोनों का आरोप है की आरपीएफ ने उन पर जबरन मामला दर्ज किया।
यह पूरा मामला मुंगावली के एक बच्चे के गुम हो जाने के बाद का है। बड़ी संख्या में लोग बीना रेलवे स्टेशन पहुंचे थे जहां ट्रेन में चैन पुलिंग हुई थी। इसी को लेकर उन पर मामला कायम किया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्षद को समझाइश दी। वहीं पूर्व विधायक महेश राय ने जूस पिलाकर अनशन ख़त्म करवाया।
पार्षद बीडी रजक का आरोप है की बीते 9 मई की रात आरपीएफ ने उन्हें पकड़कर मारपीट की, झूठे मामले में फंसाया और कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए। साथ ही यह आरोप भी लगाया कहा कि कुछ दिन पहले चेन पुलिंग के मामले में आरपीएफ ने उनके खिलाफ धारा 141 के तहत कार्रवाई की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने बीना जीआरपी में करीब 15 दिन पहले आवेदन देकर की थी। लेकिन अभी तक जीआरपी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
आरोप है की आरपीएफ के खिलाफ शिकायत होने के बावजूद जांच क्यों नहीं की जा रही। आरपीएफ और सहायक अभियंता के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से नाराज होकर उन्होंने आमरण अनशन किया। आरपीएफ पर रुपए लेने का भी आरोप लगाया। इसी तरह बीना के भीमवार्ड निवासी कृष्णा सेन का आरोप है की वह फुल्की का ठेला लगाता है। कुछ दिन पहले रेलवे कॉलोनी से वह फुल्की का ठेला लेकर निकल रहा था। तभी आरपीएफ के जवान ने रेलवे कॉलोनी में ठेला लगाने के महीने के सात सौ रुपए लगने की बात कही। आरोप है की पैसे देने से मना करने पर गाली गलौज की गयी और बाद में आरपीएफ ने रेल लाइन क्रास के तहत झूठा मामला दर्ज कर लिया। सूचना मिलने के बाद स्टेशन पहुंचे पूर्व विधायक महेश राय ने पार्षद और युवक कृष्णा को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई।-